KnowledgeBase


    रस्किन बांड

    Ruskinbond

    रस्किन बांड

    जन्म: मई 19, 1934
    जन्म स्थान: कसौली, सोलन हिमाचल प्रदेश
    पिता: श्री अब्रे बॉण्ड
    माता: श्रीमती एरिथ क्लार्के
    पत्नी: अविवाहित
    व्यवसाय: लेखक, कवी
    राष्ट्रीयता: भारतीय

    रस्किन बांड (1934): कसौली, हिमाचल प्रदेश। 1970 से मसूरी प्रवास। पैतृक निवासः इंग्लैण्ड। बाल साहित्य पर सर्वाधिक लिखने वाला सम्भवतः देश का पहला अंग्रेज साहित्यकार। 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित। आजन्म अविवाहित, हिमालयी सौन्दर्य को प्यार करने वाला अंग्रेज।


    प्रारम्भिक जीवन


    रस्किन बांड के दादा घर से भाग कर ब्रिटिश आर्मी में सिपाही भर्ती हो गए थे और 1880 में ब्रिटिश रेजीमेन्ट के साथ भारत आए। यहाँ उन्होंने एक भारतीय महिला से शादी कर ली। जिससे बांड के पिता का जन्म हुआ। बांड के पिता ने एक ऐंग्लो-इंडियन महिला से शादी की थी। रस्किन बांड जब छोटा ही था तो उसके माता-पिता का तलाक हो गया। कुछ समय बाद पिता की मृत्यु हो गई और मां ने दूसरी शादी कर ली। इस प्रकार मात्र 10 वर्ष की उम्र में ही बांड का बचपन एकाकी और माता-पिता के स्नेह से वंचित होता चला गया। 17 वर्ष की उम्र में बांड इंग्लैण्ड गया, किन्तु वहां का वातावरण उसे रास नहीं आया और भारत लौट आया। बांड की शिक्षा-दीक्षा कसौली (हि.प्र.) में ही हुई थी। अभाव और परित्यक्त हालातों में वह ज्यादा नहीं लिख–पढ़ सका।


    साहित्य जीवन


    पिछले 40 वर्षों से रस्किन बांड लिखते आ रहे हैं। अब तक बांड लगभग 100 लघु कहानियां, निबन्ध, उपन्यास और 30 से अधिक बाल साहित्य सम्बंधी पुस्तकें लिख चुके हैं। मात्र 17 वर्ष की उम्र में बांड ने 'रूम ऑन दि रूफ' पुस्तक लिखी, जिसे 1957 में 'जॉन लेवेलिन' र्एस मेमोरियल' पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1992 में देहरादून में बांड को 'अवर ट्रीज स्टिल ग्रो इन देहरा' पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 'फ्लाइट ऑफ दि पीगौन्स' पर आधारित फिल्म 'जुनून' बनी है। बाल साहित्य पर लिखी इनकी पहली पुस्तक 'द ऍग्री रीवर' और पहली कहानी 'द नाइट ट्रेन एट देवली' हैं। बांड गद्यकार के साथ-साथ कवि भी हैं। कविताओं की 4 पुस्तकें प्रकाशित हैं इनकी।


    सम्मान


    • जॉन लेवेलिन राइज पुरस्कार 1957
    • साहित्य अकादमी पुरस्कार 1992
    • पद्म श्री 1999
    • पद्म भूषण 2014
    • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2017


    उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: फेसबुक पेज उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?