KnowledgeBase


    भावना बड़थ्वाल

    bhawna-barthwal

    भावना बड़थ्वाल

    जन्म12 जुलाई
    जन्म स्थानजम्मू कश्मीर
    पिताश्री देसबंधू बड़थ्वाल
    माताश्रीमती लीला देवी बड़थ्वाल
    भाईभारत भूषण बड़थ्वाल
    व्यवसायअभिनेत्री

    करीब एक दशक में उत्तराखंड के कलाकारों का बॉलीवुड की ओर रूझान तेजी से बढ़ा है। इनमें से ही एक बड़ा नाम है भावना बड़थ्वाल, जो बॉलीवुड के छोटे पर्दे पर सफलता की बुलंदियों को छू रही हैं। भावना ने ग्लैमर की दुनिया में खुद के टेलेंट को साबित कर जो मुकाम हासिल किया है वो किसी सपने से कम नहीं। हर रोज हजारों कलाकार बॉलीवुड में किस्मत आजमाते है लेकिन कहते हैं ‘हौंसले हो बुलंद तो हर मुश्किल राह को आसान बना देंगे, छोटी टहनियों की क्या विसात हम बरगद को हिला देंगे, वो और हैं जो थककर बैठ जाते हैं मंजिल से पहले, हम बुलंद हौंसलों के दम पर आसमां को झुका लेंगे’ लगता ये लाइनें भावना के लिए ही लिखी गई हों। वह लगातार अपने अभिनय का कद बढ़ाने के साथ साथ उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। सफलता की यह इबारत बुलंद हौंसले और वर्षों की कड़ी मेहनत से लिखी गई है। मोहित नौटियाल से उन्होंने उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों से टीवी सीरियल की दुनिया तक का सफर साझा किया।


    गढ़वाली गीत सकला से की शुरुआत


    पौड़ी के बीरोंखाल ब्लॉक के महादेवसैंण की भावना बड़थ्वाल का बचपन से ही डांस व एक्टिंग के क्षेत्र में जाने का सपना रहा है। उनका यह सपना कब जुनून बन गया, वे खुद ही नहीं समझ पायी। हालांकि पिता सूबेदार मेजर देशबंधु बड़थ्वाल ने भी उनके इस सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। वे हर समय बेटी की हौसला अफजाई करते रहे। दरअसल, पहली बार भावना को दो गीतों में काम करने का मौका मिला, लेकिन दुर्भाग्य से यह रिलीज नहीं हो पाए। इससे वह निराश हो गईं। इसी बीच उनकी मुलाकात अरविन्द नेगी से हुई, जिन्होंने उनको गढ़वाली एल्बम ‘सकला’ के टाइटल सांग में काम करने की पेशकश की। भावना ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। इस गाने के वीडियो ने बाजार में धूम मचा दी। भावना के कॅरियर की इस सुपरहिट एंट्री से उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिली। इसके बाद उन्होंने कई गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों में अभिनय कर लोगों का दिल जीता। 2011 में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ उत्तराखंड का अवार्ड भी मिला। फिर यहां से उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा।


    जब हार से हुआ था सामना


    उन्होंने एक किस्सा याद करते हुए बताया कि उनकी मुंबई जाने की बहुत तमन्ना थी। उन्होंने एक परिचित से संपर्क किया तो उनको जवाब मिला कि उत्तराखंडी गीतों में डांस कर कोई एक्टर नहीं बन सकता। यह बात भावना के दिल को चुभ गई और उन्होंने इसे एक चैलेंज के रूप में लिया कि वह एक दिन बड़ी अदाकारा बनकर दिखाएंगी। इसके कुछ समय बाद डीआईडी के ऑडिशन हुए जिसमें भावना चुनी गईं। दूसरे राउंड में उनके बैग से सारी ज्वेलरी चोरी हो गई थी, जिसे वह तीसरे राउंड के अभिनय में इस्तेमाल करने वाली थीं। इससे वह दुखी तो हुई लेकिन हार नहीं मानी और पूरी रात जागकर हाथों से ज्वेलरी बुनकर तैयार की। तीसरे राउंड में उनका डांस पसंद तो किया लेकिन कांसेप्ट समझ न आने से वह बाहर हो गईं। इसके बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो में कभी न जाने का मन बना लिया।


    खड़े होकर ताली बजाने को मजबूर हुए जज और दर्शक


    2014 में वह एक गीत की शूटिंग के लिए मसूरी जा रही थी। सफर के दौरान उनकी मुलाकात अपने फैंस मुकेश से हुई। उन्होंने एक प्रशंसक के नाते भावना को सिने स्टार में जाने की सलाह दी। एक प्रशंसक से काबिलियत का अहसास होने के बाद भावना के अंदर का कलाकार फिर से जाग उठा और देहरादून में चल रहे सिने स्टार के ऑडिशन में पहुंची। नौ ऑडिशन देने के बाद उन्हें सेलेक्ट कर लिया। यहां उन्हें 1321 नंबर मिला जो कि भावना के लिए लक्की साबित हुआ। अगले राउंड के लिए दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने बिना तैयारी के बेहतरीन अभिनय किया। वह यहां से भी आगे बढ़ी। बता दें कि एक्टिंग के लिए भावना ने कभी कोई कोचिंग नहीं ली। वह अपनी मेहनत और हुनर के दम पर सिने स्टार के टॉप 100 में पंहुची। इसी दौरान वह बहुत बीमार भी हुई लेकिन अपनी तैयारी नहीं छोड़ी। इसके बाद वह पल आया जिसमें उनकी सालों की मेहनत रंग लाई। सिने स्टार के अगले राउंड के लिए भावना मुंबई पहुंची। यहां उन्होंने द्रौपदी पर प्ले किया तो सभी जज सहित मेहमान और दर्शक खड़े होकर ताली बजाने को मजबूर हो गए। इस अभिनय ने उन्हें पूरे देश में प्रसिद्धि दिलाई। उन्हें स्टार ऑफ द वीक चुना गया और वह शो में रनरअप भी रहीं। वह पहली लड़की थी जो ग्रैंड फिनाले तक पंहुची।


    काम के लिए करनी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी


    भावना बताती हैं कि कई ऐसे परिचित थे जो उन्हें मौका दिला सकते थे, लेकिन सबने हाथ पीछे खींच लिए। वह बताती हैं कि यहां अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होती है। सुर्खियों में रहने के बाद भी काम के लिए उन्हें शुरुआत में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने अनुराग बासु के साथ रवींद्रनाथ टैगोर स्टोरी, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। दूरदर्शन के धारावाहिक ‘200 करोड़ की बोतल’ में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद बिग गंगा चैनल के धारावाहिक ‘बगलवाली जान मारेली’ में मुख्य भूमिका निभाई। हाल ही में भावना ने क्राइम पेट्रोल के दो एपिसोड और क्राइम अलर्ट के एक एपिसोड में बेहतरीन अभिनय कर चुकी हैं। भावना ने आदित्य नारायण के साथ एक वीडियो एल्बम में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने अपना प्रॉडक्शन हाउस खोला। भावना एक फिल्म भी लिख चुकी हैं जिसका नाम ‘क्वेश्चन मार्क’ है। यह उनके प्रॉडक्शन में बनी पहली फिल्म है।


    लोकसंस्कृति और पहाड़ी बोली से भावना का बड़ा लगाव


    जम्मू में जन्मी भावना को लोकसंस्कृति से बहुत प्यार है। इसका पूरा श्रेय वह माँ लीला देवी और पिता सूबेदार मेजर देशबंधु बड़थ्वाल को देती हैं। उनके पिता सेना में थे जिसके चलते उन्होंने देश के अलग-अलग स्थानों से शिक्षा प्रात की। पिता की छुट्टियों में वह ज्यादा समय गाँव में गुजारते थे। परिवार में आर्मी से रिटायर्ड दादा को हारमोनियम बजाने व माँ और बड़े भाई को गाना गाने का बड़ा शौक है जिससे कि भावना को गढ़वाली गाने बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया कि वह कितनी भी व्यस्त क्यों न हो अपने फैंस के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वह मानती हैं कि आज उन्हें जो पहचान मिली है इसमें उनके फैंस का बड़ा सहयोग है।


    उपलब्धियां


    1) Runner up in Acting Talent Hunt show "India's Best Cinestar ki Khoj"
    for "Zee Tv".
    2) Worked with Director "Mr. Anurag Basu" for channel "EPIC" - Stories by
    Ravindra Nath Tagore.
    3) Advertisement for International Garment Brand " Peter England".
    4) Worked for "Zindagi Wins" channel "Bindass".
    5) Worked for "Savdhan India - Maharashtra Fights Back" 1 hour Maha
    Episode.
    6) Worked for "Agent Raghav" on "& Tv".
    7) Two Documentaries (Drug awareness & Ancient Indian Love Stories).
    8) One Punjabi film as a Main Lead.
    9) More than 100+ regional (Uttarakhand) Music Albums.
    10) Three regional (Uttarakhand) Films.
    11) One Hindi Film Just Completed & Second is about to Shoot.
    12) Print shoot (Catalogue shoot).
    13) Savdhan (Babul Ki Production).
    14) Sony Channel (Mann Me Vishwash Hai) - 2 epsiodes.
    15) South Movie (Item Song)
    16) Crime Patrol
    17) 2 Savdhan India
    18) Add shoot for DPMI Institute.
    19) Main Lead In New Serial on DD National "DO SAU CRORE KI BOTTLE"
    20) Savdhan (Franklin Production)
    21) Bollywood Old Love Song Mashup Opp. Aditya Narayan as a Lead actress. (Venus production)
    22) Star Gold promo shoot.
    23) Dangal Channel - Crime Alert 3 episode.
    24) Crime Petrol on Sony Tv (Optimistic Production)
    25) Worked with Rowdy Production
    26) Shakuntalam films & Television Institute - Promotion Video
    27) Lead role as "MOHINI" in Zee Ganga serial "Bagalwali Jaan


    उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: फेसबुक पेज उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?