KnowledgeBase


    माधुरी बड़थ्वाल

    Dr. Madhuri Barthwal - All India Radio First Female Music Composer

    डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल

    जन्म19 मार्च, 1953
    जन्म स्थानलैंसडाउन
    माताश्रीमती दमयन्ती देवी
    पिताश्री चंद्रमणि उनियाल
    पतिडाॅ. मनुराज शर्मा बड़थ्वाल
    व्यवसायगायक, संगीतकार
    लोकप्रियलोक गायिका

    उत्तराखंड की लोक संगीत के संरक्षण, प्रचार आदि के लिए कई सालों से निरन्तर कार्य कर रही डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल आल इंडिया रेडियो की पहली महिला संगीतकार के रूप में जानी जाती है। उन्होने अपनी शिक्षा लैंसडाउन से प्राप्त की। हाइस्कूल करने के बाद ही इन्होने संगीत प्रभाकर की डिग्री हासिल कर ली थी। इनके पिता जो स्वयं एक गायक और सितारवादक थे, ने इन्हें प्रयाग संगीत समिति में विधिवत संगीत की शिक्षा प्रदान करवाई। स्नातक के बाद कई सालों तक राजकीय इंटर काॅलेज लैंसडाउन में संगीत की अध्यापिका के रूप में अपनी सेवा दी। अपने खाली समय में वे आकाशवाणी नजीबाबाद के लिए संगीत रचनायें करने लगी। आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'धरोहर' से उत्तराखण्ड के लोक संगीत, नाटक, लोकगाथाओं आदि का प्रचार प्रसार करती रही। इसके अतिरिक्त उन्होने रूढ़वादी परम्परा को तोड़कर महिलओं की मांगल टीम बनाकर उन्हें ढोल वादन में निपुण बनाया। अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस 2019 के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। डाॅ. माधुरी बड़थवाल अपनी संस्था 'मनु लोक सांस्कृतिक धरोहर संवर्धन संस्थान' के माध्यम से हमेशा लोक पंरम्पराओं, लोक संगीत, वाद्ययंत्रों आदि को सहेजने के निरंतर प्रयास करती रही है। उन्होने कई लोगों को संगीत प्रशिक्षण भी दिया। (Dr. Madhuri Barthwal - All India Radio First Female Music Composer)


    हमसे वाट्सएप के माध्यम से जुड़े, लिंक पे क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?