KnowledgeBase


    हरियाली पूड़ा उत्सव

    हरियाली पूड़ा एक सामाजिक उत्सव है जिसे गढ़वाल मंडल के चमोली जनपद के नौटी गांव में प्रथम चैत्र को मनाया जाता है। यह मुख्य रूप में धियाणों (विवाहिता कन्याओं) का उत्सव हुआ करता है। इस दिन धियाणों को मायके आमंत्रित करके उन्हें उपहार दिये जाते हैं। क्योंकि यहां के लोग नन्दादेवी को अपनी धियाण मानते हैं अत: नन्दादेवी के मंदिर में भी उसकी पूजा अर्चना के साथ उसे भेंट अर्पित की जाती है तथा उसके आने की खुशी में उत्सव मनाया जाता है जिसमें आसपास के क्षेत्रों क लोग आकर भाग लेते हैं तथा देवी की पूजा अर्चना के साथ उसे उपहार भेंट करते हैं। मेले के दूसरे दिन देवस्थल में यज्ञ होता है।


    उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: फेसबुक पेज उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?