भगनौल कुमाऊँ का बहु प्रचलित लोक गीत है। यह लोकगीत गायकों की व्यंग्य विनोदपूर्ण मनोरंजन रचनाएं हैं। इन गीतों को गायक (कलाकार ) एकत्रित होकर निश्चित स्थान चुन कर गाते हैं। ये गायक आशुकवि कहे जाते हैं। इनकी शैली प्रश्नोत्तर शैली है। गीत के रूप में ही प्रश्न पूछे जाते हैं और गीतों में ही उन्हें उत्तर दिये जाते हैं।