Folk Songs


    सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन

    सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन
    होली खेले गिरजापति नन्दन। सिद्धि को दाता
    गौरी को नन्दन, मूसा को वाहन। होली खेले........
    लाओं भवानी अक्षत चन्दन
    पूजूँ मैं पहले जगपति नन्दन। होली खेले.........
    गज मोतियन से चौक पुराऊँ
    अर्घ दिलाऊँ पुष्प चढ़ाऊँ। होली खेले........
    ताल बजावे अंचन, कंचन
    डमरू बजावे शुंभ विभूषन
    नाचे गावें भवानी के नन्दन। होली खेले.......

    Leave A Comment ?

    Popular Articles

    Also Know