| |
रूप दुर्गापाल | |
---|---|
जन्म | 15 अक्टूबर, 1988 |
जन्म स्थान | ग्राम बगस्वाड़, जैंती (अल्मोड़ा) |
पिता | डॉ जे.सी दुर्गापाल |
माता | डॉ. सुधा दुर्गापाल |
पति | श्री दीपक नैलवाल |
शिक्षा | बी.टेक. |
पेशा | अभिनेत्री |
दूरदर्शन में प्रसारित 'शमा' सीरियल से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली रूप दुर्गापाल मूल रूप से अल्मोड़ा के दुगालखोला की रहने वाली हैं। बी०टैक० करने के उपरान्त प्रतिष्ठित कंपनी 'इंफोसिस' पूना में सौफ्टवियर इंजीनियर के रूप में दो वर्ष तक कार्य किया।
प्रतिभा की धनी रूप की रूचि बचपन से ही चित्रकला, गायन व पेटिंग में रही। रूप को एक्टिंग विरासत में नहीं मिली और न इसके लिए इन्होंने कोई ट्रेनिंग ली। अपनी प्रतिभा के बल पर इन्होंने बंबई में अपनी पहचान बनाई। इनको छोटे पर्दे में कार्य करने के लिए चयनित किया गया। 'शमा' सीरियल में इन्होंने सारा की भूमिका अदा की। सोनी टी०वी० पर प्रसारित लोकप्रिय सीरियल सी०आई०डी०, बाबूसा, सहारा वन में 'हांटेड नाइट्स' सब टी०वी० में प्रसारित 'बाल वीर' सीरियल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आजकल लोकप्रिय चैनल कलर्स में प्रसारित 'बालिका वधू' में सांची के रूप में अभिनय करके दर्शकों की सराहना बटोर रही हैं।
टी०वी० सीरियलों में ही नहीं बल्कि विज्ञापनों की दुनिया में भी अपने रूप का जादू बिखेर रही हैं। वह 'नाइल' (हेयर ऑयल), 'ऑक्सी ग्लो', वैंटोकार और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नामी आभूषण कंपनी 'खजाना'के विज्ञापन में भी अभिनय कर चुकी हैं।
समय-समय पर विभिन्न प्रान्तों मध्य प्रदेश व राजस्थान के अनेक पोर्टीकल इवेंटस् व नवरात्रि के इवेंट में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। वो फरवरी, 2015 में दुबई में प्रायोजित फैशन शो में भाग लेने के लिए भी गई थीं।
रूप का लक्ष्य जीवन में ऊँचाई को पाना है। इनका विचार है कि ईमानदारी, निष्ठा व कर्तव्य परायणता के साथ यदि कार्य किया जाय तो मंजिल मिलना तय है। वर्तमान में 'अकबर वीरबल' में काम कर रही हैं।
हल्द्वानी के होटल रायल बिडंसर में आयोजित मिस कुमाऊँ-2015 के ग्रेन्ड फिनाले के निर्णायक मंडल में रूप दुर्गापाल भी सम्मिलित थीं। रूप गायकी के क्षेत्र में भी अच्छा खासा दखल रखती है। उत्तराख्ण्ड में रूपांतरण के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर भी रूप सम्मानित हो चुकी हैं।
उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: फेसबुक पेज उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि
हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि