KnowledgeBase


    नेहा खंखरियाल

     nehakhankriyal

     नेहा खंखरियाल

     

    नेहा खंखरियाल भले ही उम्र में ज्यादा न हो, लेकिन उसके कारण आज पूरा उत्तराखंड उस पर गर्व करता है। नेहा ने एंड टीवी पर आने वाले रियलिटी शो द वाइस इंडिया में अपनी गायकी से ऐसा जादू चलाया कि सभी देखते रह गए। वहां पर नेहा ने पहाड़ी लोकगीत गाकर सभी को खुश कर दिया।

    नेहा का जन्म दिल्ली में हुआ और बचपन से ही नेहा को गाने का बहुत शौक था। उनके पिता का नाम उत्तम शर्मा और मां का नाम सुशीला चंदोला शर्मा है। उनके माता-पिता ने नेहा की हर ख्वाहिश पूरी की और उसी का परिणाम है कि नेहा आज पूरे उत्तराखंड में मशहूर हैं। शादी के बाद नेहा की जिंदगी में काफी बदलाव आए और उनके पति ने उनकी सिंगिग प्रतिभा को निखारने में उनकी पूरी मदद की।

    नेहा के पति का नाम विवेक खंखरियाल है और उनका एक बेटा भी है। नेहा कहती हैं कि उनकी बेटा गोरिक उनकी जान है और उसी के साथ वह रियाज करती हैं और गाना गाती हैं। नेहा के पति विवेक पूणे में रहते हैं और नेहा अपनी नौकरी के कारण दिल्ली में अपने बेटे के साथ रहती हैं।

    स्कूल के दिनों से ही नेहा को गाने का शौक था। दिल्ली में उनके स्कूल का नाम नवयुग स्कूल है और वही से नेहा ने अपनी शिक्षा की शुरुआत की।
    नेहा का पहला गढ़वाली गाना गंगा जुमना था। यही नहीं वह कल्पना चौहान के साथ उनकी आने वाली एलबम मधुली में भी गाने वाली हैं। नेहा के बारे में कल्पना का कहना है कि उनकी आवाज आज उत्तराखंड के अलावा पूरे भारत में सुनी जाती है। ऐसे में हमने सोचा कि मधुली के लिए नेहा से बेहतर कोई आवाज हो ही नहीे सकती।

    एंड टीवी पर आने वाले रियलिटी शो द वाइस इंडिया में चुने जाने के बाद नेहा को कई स्टेज शो के ऑफर मिलते हैं और वह अब ज्यादा स्टेजशो में गाती भी हैं। हाल ही में उन्होंने देहरादून में एक स्टेज परफॉर्मेंस की जिसमें उन्होंने कई पहाड़ी गाने गाए।

    Leave A Comment ?