KnowledgeBase


    माला राज्य लक्ष्मी शाह

     

     माला राज्य लक्ष्मी शाह

     जन्म:  अगस्त 23, 1950 
     जन्म स्थान:  काठमांडू (नेपाल)
     पिता:  श्री अर्जुन एस० जे० बी० राणा  
     माता:   श्रीमती रानी बिंदु देवी राणा
     पति:  श्री मनुजेंद्र शाह 
     बच्चे:  1 (किश्रीया कुमारी देवी) 
     व्यवसाय:  राजनीतिज्ञ, समा सेविका 
     शिक्षा:  इंटरमीडिएट 
     राजनीतिक दल:   भारतीय जनता पार्टी

    टिहरी गढ़वाल की वर्तमान रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह एक राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सांसद है और भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करती है। उत्तराखंड की महिलाओं में प्रमुख चेहरा उन्ही का माना जाता है।

    जीवनी

    माला राज्य लक्ष्मी का जन्म अगस्त 23, 1950 को थापाथली दरबार, काठमांडू (नेपाल) में हुआ था। माला एक इंटरमीडिएट है और उन्होंने कान्वेंट ऑफ ईसाई एंड मैरी, पुणे और रत्न राज्य लक्ष्मी कॉलेज, काठमांडू में पढाई की है। माला राज लक्ष्मी शाह, पूर्व टिहरी शाही परिवार के वंशज मानवेद्र शाह की बहू हैं, जिन्होंने लोकसभा में  रिकॉर्ड आठ बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।  उनके पति का नाम मनुजेंद्र शाह साहिब बहादुर है और उनकी सुपुत्री है किश्रीया कुमारी देवी है।

    ख़ास बातें

    - उन्होंने विजय बहुगुणा जो कि उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे, उनके पुत्र साकेत बहुगुणा जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार थे उनको 22,000 वोटों के अंतर से हराया।
    - 9 नवम्बर 2000 को एक अलग राज्य के रूप में राज्य की स्थापना के बाद से वह पहली महिला लोकसभा सदस्य हैं।
    - वह भाजपा राष्ट्रीय परिषद् कि महिला संयोजक है।
    - वह भाजपा महिला मोर्चा कि पूर्व महासचिव भी रह चुकी है।


    उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: फेसबुक पेज उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?