KnowledgeBase


    भगत सिंह कोश्यारी

    bhagatkoshyari 

     भगत सिंह कोश्यारी

     जन्म:   जून 17, 1942 
     जन्म स्थान:  ग्राम - पालनाधुरा, बागेश्वर 
     पिता:  श्री गोपाल सिंह कोश्यारी 
     माता:  श्रीमती मोतिमा देवी 
     वैवाहिक स्थिति:  अविवाहित  
     व्यवसाय:  राजनीतिज्ञ, पत्रकार, समाजसेवी 
     शिक्षा:  एम. ए. (अंग्रेजी) 
     राजनीतिक दल:  भारतीय जनता पार्टी 

    ‌भगत सिंह कोश्यारी जी पिथौरागढ़ में स्थायी रूप से रह रहे हैं। मूल निवासः महरगाड़ी गांव, जिला बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले से पहली बार मंत्री पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति। अद्भुत वाक्पटु, चतुर, कूटनीतिज्ञ, सात्विक, आजन्म अविवाहित हैं कोश्यारी जी।


    ‌राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से आप काफी लम्बे समय से जुड़े रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन में आपकी छवि बेहद सक्रिय और बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में है। विद्यार्थी जीवन में आप अल्मोड़ा कालेज छात्र संघ के महासचिव चुने गए। 1963 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सक्रिय हो गए। 1967 में विद्या भारती के कार्यक्रमों का दायित्व निभाया। 1967 से 1975 तक सरस्वती शिशु मन्दिर, पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य रहे। 1975 में आपातकाल की घोषणा के कुछ महीने पहले आपने पिथौरागढ़ से 'पर्वत पियूष' नामक हिन्दी साप्ताहिक का प्रकाशन प्रारम्भ किया। आपातकाल में इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और 'टाडा' तामील कर दी गई। 1989 में श्री कोश्यारी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ा, किन्तु हार गए। हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, बंगला और कुमाउनी का ज्ञान रखने वाले श्री कोश्यारी 4 बार कुमाऊं वि.वि. के एक्जीक्यूटिव काउंसलर रहे। 1980 में भाजपा उत्तरांचल प्रदेश के महामंत्री और 1997 में अध्यक्ष रहे।


    राजनीतिक पद


    ‌• विधान परिषद सदस्य, उत्तर प्रदेश (1997-2000)
    • सदस्य, याचिका समिति, उत्तर प्रदेश (1997-1999)
    • सदस्य, उत्तराखंड विधानसभा, (2000-2008)
    • मंत्री, संसदीय कार्य, ऊर्जा और सिंचाई, उत्तराखंड (2000-2001)
    • मुख्यमंत्री, उत्तराखंड (2001-2002)
    • सदस्य, राज्य सभा (2008-2014)
    • अध्यक्ष, याचिका समिति, राज्यसभा (2009-2014)
    • सदस्य, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति (2009-2014)
    • 16वी. लोक सभा (2009-2014)
    • सदस्य, नैतिकता संबंधी समिति, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति (2014-2019)
    • अध्यक्ष, याचिका समिति, सदस्य, परामर्शदात्री समिति, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
    सदस्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण राष्ट्रीय मंच
    • सदस्य, सामान्य प्रयोजन समिति


    पुस्तकें प्रकाशित


    ‌• उत्तरांचल प्रदेश क्यों
    • उत्तरांचल प्रदेश संघर्ष एवं समाधान

    Leave A Comment ?